Trending
Auto Draft
मुलचेरा में वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को NCMC कार्ड से राहत
ऑपरेशन प्रहार’ का जुआ अड्डे पर शिकंजा!
जोगी सखारा गोटुल अभ्यासिके को धन प्रदान करें;सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप घोडाम की विधायक अभिजीत वंजारी से मांग
कळमना येथे वादळ-पावसाचा कहर : घरांचे टिन उडाले, महिला जखमी; वीजपुरवठा खंडित, पाणीटंचाईची शक्यता

17/09/2026

एसटी महामंडल ने NCMC कार्ड अनिवार्यता की समय-सीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई

मुलचेरा (गुलशन मल्लेमपल्ली): महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने वरिष्ठ नागरिकों तथा महिला रियायती यात्रियों के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य करने की समय-सीमा 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है।
एसटी महामंडल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से वरिष्ठ नागरिक एवं महिला यात्रियों के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य किया गया था। लेकिन NCMC कार्ड के उपयोग के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने से सर्वर पर Hits बढ़ गए, जिसके चलते वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान रियायती टिकट देने में तकनीकी परेशानी हो रही थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से NCMC कार्ड की अनिवार्यता 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
पुरानी व्यवस्था से मिलेगा रियायती टिकट
30 सितंबर तक वरिष्ठ नागरिक एवं महिला यात्रियों को पूर्व प्रचलित व्यवस्था के अनुसार एसटी यात्रा का रियायती टिकट दिया जाएगा।
वहीं, जिन लाभार्थियों के पास Active NCMC कार्ड उपलब्ध है, उन्हें उसी कार्ड के माध्यम से एसटी यात्रा का रियायती टिकट दिया जाएगा।
एसटी महामंडल ने इस संबंध में सभी आगार प्रबंधकों, चालकों और वाहकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मुलचेरा सहित गडचिरोली जिले के वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण राहत मानी जा रही है।

Recommended Read

मुलचेरा में वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को NCMC कार्ड से राहत - Breaking Insights