ऑपरेशन प्रहार’ का जुआ अड्डे पर शिकंजा!
खदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 9 वाहन, 8 मोबाइल समेत 27.62 लाख रुपये का माल जब्त

अकोला : शहर में अवैध जुआ अड्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत खदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मलकापुर स्थित एक होटल में चल रहे कथित अवैध जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 9 वाहन, 8 मोबाइल फोन और नकद राशि सहित कुल 27 लाख 62 हजार 810 रुपये का माल जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान 9 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 6 आरोपी फरार बताए गए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस को 17 सितंबर को खदान पुलिस थाना क्षेत्र के क्लासमेट होटल एंड बार, येवता रोड, मलकापुर, अकोला में अवैध जुआ चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस दल ने संबंधित स्थान पर छापा मारकर कार्रवाई की।
कार्रवाई में कुणाल सुनीलकुमार मनवानी (26), कुशल विमलकुमार कावना (21), जतिन सुनीलकुमार मनवानी (19), दीपक परमानंद सिदारा (41), निशांत मेघराज बजाज (24), राहुल दौलत चौथानी (25), आशीष चंदूलाल जसवानी (28), रोशन अनिलकुमार राजपाल (24) तथा 17 वर्ष 6 माह आयु के एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।
इसके अलावा सुमीत गुरबानी, पवन चेनानी, कौशिक प्रकाश शोधनानी, अमित बालचंदानी, जितेंद्र कमलकुमार खबरानी और विजय आहूजा, सभी निवासी सिंधी कैंप, अकोला, फरार बताए गए हैं।
27.62 लाख रुपये का माल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 वाहन, 8 मोबाइल फोन और नकद राशि, ऐसा कुल 27,62,810 रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक रेड्डी तथा शहर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटील के मार्गदर्शन में की गई।
खदान पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भाऊराव घुगे, सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल जंजाळ, पुलिस उपनिरीक्षक दीपक पवित्रकार के साथ पुलिस हवलदार निलेश खंडारे, भूषण मोरे, गिरीष वीर, प्रविण डोंगरे, अभिमन्यु सदांशिव तथा पुलिस कर्मचारी शिवम दुबे, मंगेश खेडकर, वैभव कस्तुरे और आकाश कठाने के दल ने यह कार्रवाई की।

